पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अमले ने मंडी में अतिक्रमण तोड़ा

अमले ने मंडी में अतिक्रमण तोड़ा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायसेन| कृषिउपज मंडी परिसर में गुरुवार को प्रशासन द्वारा एक दुकान से अतिक्रमण हटवाया गया। व्यापारी भगवानदास खत्री द्वारा अपनी दुकान के सामने अवैध रूप से निर्माण कर लिया गया था। मंडी प्रशासन द्वारा उक्त अतिक्रमण हटाने के लिए हिदायत दी गई थी। जब व्यापारी द्वारा अतिक्रमण नहीं हटाया तो प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर उक्त अतिक्रमण हटवा दिया गया। जबकि मंडी परिसर में अन्य व्यापारियों ने भी अतिक्रमण कर रखा है। प्रशासन द्वारा अन्य व्यापारियों का अतिक्रमण नहीं हटवाया गया है। एक मात्र व्यापारी पर कार्रवाई होने से कई प्रकार के सवाल उठाए जा रहे हैं।

^मंडी परिसर में गलत तरीके से निर्माण की शिकायत मिलने के बाद कब्जा हटाने की कार्रवाई की गई है। -रियाजअहमद, सचिवकृषि उपज मंडी रायसेन

रायसेन। मंडीपरिसर में अतिक्रमण हटाओ मुहिम चलाई गई लेकिन केवल एक ही दुकान का अतिक्रमण हटाया गया।