स्टेट हाईवे पर मिला तेंदुए का शव
भास्कर न्यूज| सिलवानी/रायसेन
गुरुवारको यहां स्टेट हाईवे 44 पर सड़क के किनारे एक तेंदुआ मृत अवस्था में मिला। सूचना मिलने पर फौरन वनकर्मी मौके पर पहुंचे और पंचनामा बनाकर कार्यवाही शुरू की। विभाग ने प्रथम दृष्टया तेंदुए की मौत का कारण किसी वाहन से टकराने का बताया है। तेंदुए की उम्र करीब 5 साल बताई जा रही है।
सिलवानी से करीब 8 किलोमीटर दूर स्टेट हाईवे स्थित जमुनिया घाट के पहले मोड़ पर तेंदुए की लाश मिलने से भीड़ जमा हो गई। तेंदुए के मुंह पर चोट के निशान मिले। इधर, उप वनमंडल अधिकारी आरके बैस ने बताया कि प्रथम दृष्टया तो किसी वाहन की टक्कर से तेंदुए की मौत होना पाया जा रहा है। पीएम के बाद ही मामला स्पष्ट हो पाएगा।
गाय का किया था शिकार
डीएफओरविंद्र सक्सेना ने बताया कि जिस स्थान पर तेंदुआ मृत मिला है। वहां पर सड़क पर एक गाय भी मरी मिली है। उक्त तेंदुए ने रात के समय गाय का शिकार किया था। सड़क पर ही उसे खाते समय किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मारकर घायल कर दिया। घायल हालत में तेंदुआ सड़क से 15-20 फीट तक अंदर गया है। इसके बाद उसकी मौत होना प्रतीत होता है। दोपहर में वन विभाग का गश्ती दल जब जंगल में गश्त कर रहा था, तब दोपहर के समय मृत तेंदुआ दिखाई दिया। श्री सक्सेना ने बताया कि स्टेट हाईवे 44 से लगा जमुनिया घाट में तेंदुए सहित कई वन्य प्राणी है। इनकी सं या कितनी है, यह बताना संभव नहीं हैं। हालांकि उस क्षेत्र में तेंदुए दिखाई देते रहे हैं।
िसलवानी। स्टेटहाईवे पर मिली तेंदुए की लाश।