पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लोक अदालत में सुलझेंगे प्रकरण

लोक अदालत में सुलझेंगे प्रकरण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायसेन |आगामी 6दिसंबर को लगने वाली लोक अदालत की तैयारियों को लेकर जिला जज एवं सत्र न्यायाधीश बीके जाटव की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में आम आदमी के विभिन्न प्रकरणों का कैसे त्वरित निराकरण हो सके, इस संबंध में विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में आमजनों के विभिन्न विभागों में लंिबत प्रकरणों का शीघ्र निराकरण कर त्वरित समाधान कर राहत पहुंचाने एवं सुलह के माध्यम से अधिक से अधिक मामलों का निराकरण करने के संबंध में चर्चा की गई। लोक अदालत में राजस्व, नगर पालिका, पेंशन, सेवानिवृत्ति, राज्य की योजनाओं से संबंधित हितग्राहियों के प्रकरण सहित अनेक विभागों से संबंधित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण पर विचार-विमार्श किया गया। इसके साथ ही संबंधित पक्षकरों को सूचना पत्र जारी किए जाने एवं अधिक से अधिक तामीली सुनििश्चत करने के संबंध में निर्णय लिया गया। यह जानकारी अतिरिक्त न्यायाधीश ऊषा तिवारी नेे दी। इसके अलावा विद्युत, जल संसाधन तथा बीएसएनएल के मामलों के प्रभावी निराकरण के लिए प्रीलिटिगेशन में रखने के संबंध में चर्चा की गई बैठक में अपर कलेक्टर राधेश्याम अगस्थी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकेश वैश्य, वन मंडल अधिकारी रविन्द्र सक्सेना सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।