पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बेटी बचाने का दिया संदेश

बेटी बचाने का दिया संदेश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शक्तिकी भक्ति के पर्व नवरात्रि में धार्मिक आयोजनों का दौर शुरू हो गया है। बेटी बचाओ अभियान में सहभागिता निभाते हुए बेटी है तो कल का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के लिए मुख्यालय के समीपस्थ ग्राम में कन्या पूजन कर बेटी बचाने का संकल्प ग्रामीणों द्वारा लिया गया।

गुरुवार को शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन मुख्यालय के समीपस्थ ग्राम नयापुरा में शिव-गोमती जन कल्याण समिति बारला द्वारा कन्या पूजन का आयोजन किया गया। कन्या पूजन में प्रदेश के वनमंत्री डॉ.गौरीशंकर शेजवार एवं उनकी प|ी डॉ.किरण शेजवार ने कन्याओं के पैर धोए और उनको तिलक लगाकर उपहार देते हुए आशीर्वाद प्राप्त किया। गांव में बेटी बचाओ अभियान का महत्व भी ग्रामीणों को बताया गया और कहा गया कि बेटी है तो कल है। कार्यक्रम में करीब 500 से अधिक कन्याओं ने भाग लिया। विशाल कन्या पूजन में धार्मिक भजनों का भी आयोजन हुआ। इसमें ग्रामीण महिलाओं के बीच बैठकर डॉ.किरण शेजवार ने कई भजन गाए। कन्या पूजन के अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष भंवरलाल पटेल,भाजयुमो जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा, एस मुनियन, बदामी पटेल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जन मौजूद रहे।