पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आईजी ने ली पुलिस अधिकारियों की क्लास

आईजी ने ली पुलिस अधिकारियों की क्लास

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यालय संवाददाता | रायसेन

होशंगाबादरेंज के नवागत आईजी सतीश सक्सेना शनिवार को रायसेन आए। यहां पर उन्होंने एसपी ऑफिस और पुलिस कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने पुलिस अधिकारियों की बैठक लेकर जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराधों पर नियंत्रण रखने के निर्देश दिए।

पुलिस कंट्रोल रूम मेें आयोजित पत्रकार वार्ता में आईजी श्री सक्सेना ने कहा कि उनका प्रमुख उद्देश्य रेंज में सांप्रदायिक सद्भाव बनाए रखना है। इसके अलावा अापराधिक घटनाओं में कमी लाना है। वहीं नगर और ग्राम सुरक्षा समितियों को सक्रिय बनाकर उनका सहयोग लेकर पुलिस तंत्र को मजबूत बनाना है। सभी थानों को ई-कंप्यूटरराईज्ड करने का प्रयास चल रहा है ताकि अापराधिक रिकार्ड कंप्यूटर पर एकत्रित किए जा सकंे। सभी थानों के ऑनलाइन हो जाने से कहीं की भी जानकारी तत्काल मंगाई जा सकती है।

जनताका विश्वास जरूरी

आईजीश्री सक्सेना का कहना था कि अपराधों पर नियंत्रण में जनता का सहयोग महत्वपूर्ण है। जनता का विश्वास पुलिस के साथ होना जरूरी है। पुलिस समाज का ही एक हिस्सा है। इसके बल पर ही पुलिस अपराधियों को पकड़ने में कामयाब हो सकती है। घटना होने से पहले ही पुलिस तक नागरिक सूचना पहुंचा दें तो उसको नियंत्रित करना आसान हो सकता है। इसलिए नागरिकों को अपराधों को रोकने के लिए आगे आना पड़ेगा।

एक साल के भीतर मिल जाएगा पुलिस बल

आईजीने बताया कि प्रदेश में २५ हजार पुलिसकर्मियों की भर्ती हो चुकी है और आने वाले दिनों में हजार नए पदों पर भर्ती होना है, जो भर्तियों हो चुकी है, उनकी ट्रेनिग चल रही है। भर्ती से लेकर थानों तक पुलिसकर्मियों को पहुंचाने में दो से तीन साल तक का समय लग जाता है। एक साल के भीतर सभी थानों मेेंं पर्याप्त पुलिस बल हो जाएगा।

रायसेन। आईजीसतीश सक्सेना ने पुलिस कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया।