ग्राम भरतीपुर में कन्या पूजन
रायसेन| शनिवारको सांची ब्लाक के तहत आने वाले ग्राम भरतीपुर में शिव गोमती जन कल्याण समिति ग्राम बारला द्वारा कन्या पूजन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मुख्य अतिथि वन मंत्री डॉ.गौरीशंकर शेजवार ने कहा कि हमारी संस्कृति में कन्या पूजन का बहुत महत्व है और वर्तमान में शक्ति की भक्ति के पर्व नवरात्रि में कन्या पूजन करने से दोगुना पुण्य प्राप्त होता है। हमारी संस्कृति में कन्या को देवी का स्वरूप माना गया है। उन्होंने कहा कि शिव गोमती जन कल्याण समिति द्वारा कन्या पूजन के माध्यम से समाज में जन जागृति लाने का कार्य किया जा रहा है। कन्या पूजन में डॉ.गौरीशंकर शेजवार उनकी प|ी डॉ.किरण शेजवार ने कन्याओं के पैर धोए और उनको तिलक लगाकर मिठाई का डिब्बा देकर चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से डॉ.आरके चौरसिया, शिव गोमती जन कल्याण समिति के अध्यक्ष मुदित शेजवार, जिपं अध्यक्ष भंवरलाल पटेल,भाजयुमो जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा,सीएमएचओ डॉ.सुश्री शशि ठाकुर, एस मुनियन, बदामी पटेल, ओमकार सिंह मीना, बृजेश खंडेेलवाल, मलजीत लोधी, प्रतिभा शुक्ला, बबीता साहू, राजू धाकड़, कैलाश विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जन मौजूद रहे।
चलाया गया अभियान
जन-जनमें जागरूकता लाने के लिए बेटी बचाओ अभियान का संदेश पहुंचाने के लिए कन्या पूजन का आयोजन ग्राम भरतीपुर में किया गया। कार्यक्रम में ढाई सौ से अधिक कन्याओं ने भाग लिया। इस मौके पर ग्रामीण जन को बेटी है तो कल है का महत्व बताया।