2819 विद्यार्थियों ने दी परीक्षा
नवोदयविद्यालय बाड़ी में कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए शनिवार को प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई। इस परीक्षा में 241 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। इस परीक्षा में 3060 छात्र-छात्राओं को शामिल होना था, लेकिन परीक्षा देने के लिए 2819 विद्यार्थी ही पहुंचे।
इस परीक्षा के लिए जिला मुख्यालय पर दो परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जबकि जिले के सातों ब्लॉकों में भी परीक्षा के लिए केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा के लिए जिला शिक्षा विभाग द्वारा व्यवस्थाएं जुटाई गई थीं। परीक्षा देने के लिए शहरी और ग्रामीण क्षेत्र से बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं अपने पालकों और शिक्षकों के साथ आए थे। परीक्षा समाप्त होने तक पालक केंद्र के बाहर उनके आने का इंतजार करते दिखाई दिए। जिला शिक्षा अधिकारी एसपी त्रिपाठी ने बताया कि इस परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थियों को नवोदय विद्यालय बाड़ी में कक्षा 6वीं में प्रवेश मिलेगा।
उत्कृष्ट स्कूल में नवोदय की प्रवेश प्ररीक्षा देते बच्चे।