शतरंज स्पर्धा में संभाग के लिए हुआ चयन
शतरंज स्पर्धा में संभाग के लिए हुआ चयन
सिलवानी| शासकीयमहाविद्यालय में सोमवार को जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में जिले के अनेक प्रतियोगियों ने भाग लेकर उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया। आयोजित प्रतियोगिता में मां शारदा काॅलेज सिलवानी के छात्र ऋषि गुप्ता, हिमांशु मेहरा, पुष्पराज आर्य कुमारी सोनल रघुवंशी ने बेगमगंज रायसेन काॅलेज के प्रतियोगियों को कड़े मुकाबले में पराजित किया। चयन समिति द्वारा शतरंज प्रतियोगिता में विजयी रहे चारों खिलाड़ियों का चयन संभाग स्तरीय प्रतियागिता के लिए किया गया। संभाग स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन 9 अक्टूबर को होशंगाबाद जिले के पिपरिया काॅलेज में किया जाएगा।