पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • युवाओं ने बिखरे नृत्य, गान और कला के रंग

युवाओं ने बिखरे नृत्य, गान और कला के रंग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यालय संवाददाता | रायसेन

स्वामीविवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में दो दिवसीय जिला स्तरीय युवा उत्सव शुरू हुआ। पहले दिन सोमवार को महाविद्यालय के आडिटोरियम में जिले भर के शासकीय और प्राइवेट कॉलेज से चयनित होकर आए छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। वहीं कई विद्यार्थियों ने विभिन्न विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर मुख्यत: एकल नृत्य, एकल गान, समूह गान एवं समूह नृत्य आयोजित किए गए। इन विधाओं में जिले के शासकीय एवं अशासकीय महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। साहित्यिक गतिविधियों में वाद विवाद, भाषण एवं प्रश्नमंच की प्रतियोगिताओं का आयोजन कक्ष क्रमांक 16 में किया गया। ललितकला की प्रतियोगिताओं में चित्रकला की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कमलेश चतुर्वेदी, एडवोकेट चंद्रप्रकाश शर्मा एवं इसरार अहमद कुरैशी के आतिथ्य में हुआ। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पीएस कापसे, प्रो. महिपाल सिंह यादव, जिला सांस्कृतिक समन्वयक, डॉ. बी. मिंज युवा उत्सव प्रभारी ने आतिथियों का स्वागत किया।

प्रतियोगिता \\\'\\\'सोशल एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का समाज पर प्रभाव\\\'\\\' विषय पर हुई वाद-विवाद प्रतियोगिता का विषय \\\'\\\'उच्च शिक्षा में सेमेस्टर शिक्षा प्रभारी उपयोगी है\\\'\\\' पर चर्चा हुई। 30 सितंबर को सांस्कृतिक एवं ललितकला से संबंधित विधाओं का आयोजन किया जाएगा। इसमें मुख्यत: एकांकी, मूर्तिकला, कार्टूनिंग, मूक अभिनय आदि है। प्रो. आलोक राय ने प्रतियोगिताओं का संचालन किया।

रायसेन। स्वामीविवेकानंद काॅलेज जिला स्तरीय युवा उत्सव में उपस्थित छात्रा-छात्राएं।