भाजपा की जिला कार्य समिति की बैठक कल
भाजपा की जिला कार्य समिति की बैठक कल
रायसेन| भारतीजनता पार्टी जिला कार्य समिति की बैठक 22 सितंबर को शाम 5 बजे मंडीदीप में एचईजी के सामने विनोद जैन भवन में रखी गई है। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी एवं महामंत्री राकेश तोमर ने बताया कि जिला कार्य समिति की बैठक में सभांगीय सगंठन मंत्री सुरेश आर्य, वन मंत्री डॉ.गौरीशंकर शेजवार, राजस्व मंत्री रामपाल सिहं, पर्यटन मंत्री सुरेन्द्र पटवा, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र अग्रवाल उपस्थित रहेंगे। बैठक में नगर पािलका अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, मंडी अध्यक्ष, भाजपा के समस्त संगठनों के पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है।