पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 5 अक्टूबर तक जमा होंगे प्रमाण पत्र

5 अक्टूबर तक जमा होंगे प्रमाण पत्र

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
5 अक्टूबर तक जमा होंगे प्रमाण पत्र

रायसेन| जिलेके अल्पसंख्यक वर्ग के विद्यार्थियों के लिए पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत संस्था प्रमुख या प्राचार्य द्वारा वैध पाए गए विद्यार्थियों के सभी प्रमाण पत्रों को प्रमाणीकरण करते हुए पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय रायसेन में जमा करने के निर्देश दिए गए हैं। सभी संस्था प्रमुखों या प्राचार्य को नए विद्यार्थियों के प्रमाण पत्र 5 अक्टूबर तथा नवीनीकरण विद्यार्थियों के प्रमाण पत्र 31 अक्टूबर तक जमा करने के निर्देश दिए गए हैं। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त होने वाले आवेदन पत्र कार्यालय में जमा नहीं किए जाएंगे।