अवैध कारोबार पर छापा
शहरमें अवैध रूप से सीडी, डीवीडी डाउन लोडिंग का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है। इसकी बानगी गंज बाजार स्थित कशिश सीडी, डीवीडी शॉप में शनिवार को देखने को मिली। कोतवाली पुलिस ने स्टार कॉपीराइट प्रोटेक्शन सर्विस कंपनी के कर्मचारियों की सूचना पर दुकान में छापामार कार्रवाई कर कंप्यूटर और अवैध सीडी, डीवीडी जब्त की है।
शनिवार को अवैध सीडी और डीवीडी कारोबारियों में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब गंज बाजार में एक सीडी और डीवीडी विक्रेता की दुकान कशिश शॉप पर पुलिस ने छापामार कार्रवाई की। हालांकि पुलिस द्वारा सिर्फ एक ही दुकान पर छापामार कार्रवाई की गई थी। वह भी इसलिए कि जबलपुर की कंपनी स्टार कॉपीराइट प्रोटेक्शन सर्विस प्रालि के कर्मचारियों ने पुख्ता सबूत के साथ इस कारोबार की सूचना दी थी।
नकलीसीडी और डीवीडी जब्त की गई
कंपनीद्वारा सूचना मिलने के बाद पुलिस दुकान पर पहुंची और दुकान में रखी सीडी और डीवीडी जब्त की, वहीं एक कंप्यूटर भी जब्त किया गया है। पुलिस के अनुसार करीब एक हजार सीडी और डीवीडी बताई जा रही है।
वहीं कंप्यूटर का डाटा भी चेक किया गया। जांच पड़ताल के बाद कशिश शॉप संचालक विनोद कुमार के खिलाफ पुलिस ने कॉपीराइट एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
शहर में होगी कार्रवाई
^सूचनामिलने पर कशिश शॉप संचालक पर कार्रवाई की गई है। वहीं बाजार में अवैध रूप से सीडी और डीवीडी का विक्रय करने वालों के खिलाफ शिकंजा कसा जाएगा। ऐसी दुकानों पर लगातार छापामार कार्रवाई की जाएगी। राकेशजैन, टीआईरायसेन
शहर में बगैर लाइसेंस के चल रहीं दुकानें, नहीं की जा रही कार्रवाई
शहरमें नकली सीडी और डीवीडी बेचने का कारोबार दिनोंदिन बढ़ता जा रहा है। शहर में खुलेआम चल रहे इस कारोबार पर प्रशासन की नजर नहीं है। पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जाती है। वहीं प्राइवेट कंपनी द्वारा दुकानों की जासूसी कराकर सबूत के साथ सूचना देने पर ही पुलिस द्वारा कदम उठाया जाता है। कंपनी कर्मचारी देवनिधि मिश्रा ने बताया कि शहर में सीडी और डीवीडी विक्रेताओं के पास विक्रय लाइसेंस नहीं है। इसके बावजूद दुकानों पर अवैध रूप से सीडी और कार्ड डाउनलोडिंग की जा रही है। इस नकली कारोबार के कारण जहां सरकार को राजस्व का नुकसान हो रहा है, वहीं सीडी और डीवीडी कंपनियों को भी बड़े स्तर पर नुकसान उठाना पड़ रहा है।
पुलिस को दी थी सूचना
^