पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पेट के कीड़े मारने आज पिलाई जाएगी दवा

पेट के कीड़े मारने आज पिलाई जाएगी दवा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नेशनलडीवार्मिंग डे (कृमिनाशन दिवस) पर जिले के सभी एक वर्ष से पांच वर्ष तक के उन बच्चों को कृमिनाशक दवा पिलाई जाएगी, जिन्हें बाल सुरक्षा माह के दौरान आंगनबाड़ी केन्द्रों पर दवा नहीं पिलाई जा सकी थी। वहीं पांच से 19 साल तक के बालक-बालिकाओं को शासकीय और निजी स्कूलों में भी कृमिनाशक दवा पिलाई जाएगी।

नेशनल डीवार्मिंग डे 10 फरवरी को जिले के सभी बच्चों को कृमिनाशक दवा पिलाई जाना है। टीएल की बैठक में कलेक्टर जेके जैन ने स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग एवं महिला बाल विकास विभाग के जिला अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने इन विभागों द्वारा डीवार्मिंग डे पर जिले भर में दवा पिलाए जाने के लिए की गई तैयारियों की समीक्षा भी की। कृमिनाशक दिवस पर बाल सुरक्षा माह के अंतर्गत एक से पांच वर्ष तक के छूटे हुए बच्चों को अनिवार्य रूप से एल्बेंडाजोल सस्पेंशन की निर्धारित खुराक पिलाई जाएगी। यह खुराक एक से दो वर्ष तक के बच्चों को पांच एमएल तथा दो से पांच वर्ष तक के बच्चों को 10 एमएल पिलाई जाएगी। नेशनल डिवार्मिंग डे 10 फरवरी को सभी शासकीय एवं शासकीय स्कूलों के माध्यम से पांच वर्ष से 19 वर्ष तक के बालक-बालिकाओं को शिक्षक की उपस्थित में कृमिनाशक के लिए एल्बेंडाजोल की एक गोली का सेवन कराया जाएगा। पांच से 19 वर्ष तक के सभी बालक-बालिकाओं को एल्बेंडाजोल की एक गोली का सेवन कराया जाएगा।

बीमारबच्चों को नहीं पिलाई जाएगी दवा : सीएमएचओडॉ. शशि ठाकुर ने बताया कि जो बच्चे बीमार हैं या कोई दवा ले रहे हैं उन्हें एल्बेंडाजोल गोली का सेवन नहीं कराया जाए। किसी भी प्रकार के दुष्प्रभाव की स्थिति में बच्चे को खुले एवं छायादार स्थान पर लिटाया जाए तथा साफ स्वच्छ पेयजल एवं ओआरएस घोल पिलाया जाए।

आंगनबाड़ीकेन्द्रों पर भी रहेगी व्यवस्था : नेशनलडीवार्मिंग डे पर बाल सुरक्षा माह के दौरान एक वर्ष से पांच वर्ष तक के सभी छूटे हुए बच्चों को एल्बेंडाजोल सस्पेंशन की खुराक आंगनबाड़ी केन्द्रों में पिलाई जाएगी। इसके अतिरिक्त पांच वर्ष से 19 वर्ष तक के शाला त्यागी, शाला अप्रवेशी बच्चों की जानकारी ग्राम की आशा कार्यकर्ता को दी जाएगी जिससे कि उन्हें एल्बेंडाजोल की एक गोली का सेवन कराया जाएगा।

स्कूलों में होगी व्यवस्था

शासकीयशालाओं में शाला प्रधान तथा शिक्षक द्वारा नेशनल डीवार्मिंग डे पर काउंटर की स्थापना तथा बच्चों के लिए स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था की जाएगी। साथ ही प्रतिकूल घटना की सूचना के लिए प्रत्येक स्कूल में विकासखंड चिकित्सा अधिकारी, एएनएम, आशा, सेक्टर चिकित्सा अधिकारी, 108 के संपर्क नंबर की सूची की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी।

डिवार्मिंग-डे