आॅनलाइन मिलेंगे परीक्षा के प्रवेश पत्र
रायसेन| प्रदेशके उत्कृष्ट विद्यालय एवं मॉडल स्कूलों में प्रवेश के लिए 15 फरवरी को होने वाली परीक्षा के प्रवेश-पत्र ऑनलाइन दिए जाएंगे।। प्रवेश-पत्र व्यापमं द्वारा जारी किए जा रहे हैं। प्रवेश-पत्र को आवेदन क्रमांक के आधार पर कियोस्क से ऑनलाइन डाउनलोड किया जा सकेगा। अन्य किसी भी विधि से प्रवेश-पत्र प्राप्त नहीं होगा। प्रवेश-पत्र के साथ विद्यार्थियों को फोटोयुक्त पहचान-पत्र भी लाना होगा। इसमें पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड या प्राचार्य या प्रधानाध्यापक द्वारा जारी फोटोयुक्त पहचान-पत्र के बिना किसी भी विद्यार्थी को परीक्षा में बैठने की पात्रता नहीं होगी। ऑनलाइन आवेदन एवं प्रवेश-पत्र तथा फोटोयुक्त पहचान-पत्र की व्यवस्था पहली बार लागू की गई है।