- Hindi News
- कृषि की तकनीक सीखने किसान महाराष्ट्र रवाना
कृषि की तकनीक सीखने किसान महाराष्ट्र रवाना
जिलेके 50 सदस्यीय किसानों का दल महाराष्ट्र रवाना हुआ। इस दल को कलेक्टर जेेके जैन द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। कृषि विभाग द्वारा एक सप्ताह के लिए भ्रमण पर भेजे गए किसान महाराष्ट्र के कई स्थानों पर जाकर वहां कृषि की तकनीक और पद्धतियों का अध्ययन करेंगे। मुख्यमंत्री खेत तीर्थ योजना के अंतर्गत एक सप्ताह के लिए भ्रमण पर भेजे गए किसान महाराष्ट्र राज्य के जलगांव, पूना, अहमदनगर, नासिक, राहुरी आदि स्थानों पर जाकर कृषि, बागवानी, पशुपालन एवं उद्यानिकी की नवीनतम तकनीकों और पद्धतियों का अध्ययन करेंगे। इस अवसर पर कृषि उप संचालक एमपी तिवारी तथा आत्मा परियोजना उप संचालक एके उपाध्याय उपस्थित थे।