पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अनुपस्थिति पर शिक्षिका की सेवा समाप्त

अनुपस्थिति पर शिक्षिका की सेवा समाप्त

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायसेन| औबेदुल्लागंजब्लाक के शासकीय माध्यमिक शाला करकवानी में पदस्थ सीमा पांडेय संविदा शाला शिक्षक वर्ग-2 को शासकीय कर्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही बरतने पर विभागीय जांच कराई गई। जांच में आरोप सही पाए जाने पर जिला पंचायत सीईओ अनुराग चौधरी ने श्रीमती पांडेय को सेवा से अलग कर दिया है।

श्रीमती पांडेय के बिना किसी पूर्व सूचना के अनधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने की शिकायत की गई थी। इस पर जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा कराई गई विभागीय जांच में प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर अंतिम सुनवाई के लिए नोटिस जारी किया गया था। इसका उनके द्वारा अभी तक कोई जवाब प्रस्तुत नहीं किया गया है। उन पर लगाए गए आरोपों का दोषी पाए जाने पर उन्हें सेवा से हटा दिया गया है।