अब नए भवन में लगेगा लोक सेवा केंद्र
रायसेन | तहसीलपरिसर में लोक सेवा केंद्र के लिए नया भवन बन कर तैयार हो गया है। इस भवन में शीघ्र ही लोक सेवा केंद्र की सुविधाएं लोगों को मिलने लगेंगी। अभी यह केंद्र तहसील में ही छोटी सी जगह में संचालित हो रहा है। यहां पर आने वाले लोगों को कई प्रकार की असुविधाओं से जूझना पड़ता था, लेकिन नए भवन में लोगों को इन असुविधाओं से मुक्ति मिल जाएगी।