सरकारी जमीन पर भी लोगांे ने किया कब्जा
जिलेमें हर जगह अतिक्रमण हटाने की मुहिम चलती रहती है, लेकिन नगर में अतिक्रमण करने की खबरें आए दिन सुनने एवं देखने में आती रहती हैं। अतिक्रमण करने वालों ने नगर का कोई भी क्षेत्र, स्थान नहीं बख्शा है। इसमें नगर की जमीन, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, खेल मैदान, नदी तक भी अतिक्रमण की गिरफ्त में है।
अतिक्रमणकारियों ने शिक्षा, स्वास्थ्य विभाग की जमीन और नदी तक को नहीं बख्शा। नगर में शिक्षा विभाग की लगभग 10.45 एकड़ जमीन पर अतिक्रमण ही अतिक्रमण दिखता है, इसको लेकर विगत माह राजस्व अधिकारी द्वारा उक्त जमीन की नपती की गई थी। इसमें लगभग 35 अतिक्रमणकारियों को चिन्हित कर कार्रवाई के लिए नायब तहसीलदार सुल्तानपुर को प्रतिवेदन सौंपा था। इस कार्रवाई को लगभग दो माह से अधिक होने को है, पर आज तक इस क्षेत्र में कार्रवाई नहीं होने से अतिक्रमणकारियों के हौसले बुलंद हैं।
मुख्यसड़कों को भी लोगों ने नहीं छोड़ा
नगरकी मुख्य सड़क से लोग रायसेन, भोपाल जाते हैं। यह चारों तरफ से अतिक्रमण की चपेट में है। मुख्य सड़क पर लगे सब्जी, फलों के ठेले और दुकानदारों ने सड़क पर अपना सामान फैला रखा है।
नहींहै पार्किंग व्यवस्था
नगरपरिषद ने नगर की खूबसूरती के लिए बस स्टैंड का निर्माण कर नगर के बस स्टैंड को एक बड़ा मैदान तो दे दिया लेकिन यहां कोई पार्किंग स्थल नहीं है। यहां वाहन चालक अपने पुराने ढंग पर ही चल रहे हैं।
यात्रीप्रतीक्षालय नहीं
यहांयात्री प्रतिक्षालय नहीं होने से यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। आज तक इस दिशा में किसी जनप्रतिनिधि का ध्यान नहीं गया है, कोई अधिकारी का।
अतिक्रमण हटना जरूरी
^अगरनगर विकास में अतिक्रमण रोड़ा है तो इसका हटना बेहद जरूरी है। शैलेंद्रजैन, नगर परिषद अध्यक्ष
हटवाएंगे अतिक्रमण
^इसक्षेत्र में हमारी योजना बन रही है। शीघ्र ही हम वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में फैला अतिक्रमण हटाएंगे। साथ ही मीट बाजार भी व्यवस्थित होगा। आरएसमरावी, तहसीलदार
इस तरह सरकारी भूिम पर बढ़ रहा है अतिक्रमण।