ईवीएम की एफएलसी आज होगी
रायसेन|पंचायत चुनावके लिए ईवीएम की प्रारंभिक जांच एफएलसी 10 फरवरी को सुबह 10.30 बजे जिला निर्वाचन कार्यालय कंपोजिट भवन में की जाएगी। ईवीएम की एफएलसी के लिए अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। ईवीएम की एफएलसी के लिए मास्टर ट्रेनर डॉ. महिपाल सिंह यादव प्राध्यापक स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय रायसेन, मास्टर ट्रेनर आलोक राय प्राध्यापक स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय रायसेन, देवीप्रसाद वाजपेयी उपयंत्री जल संसाधन विभाग, जेएस यादव उपयंत्री कार्यालय लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी रायसेन तथा केके जाटव उपयंत्री जनपद पंचायत सांची की ड्यूटी लगाई गई है।