पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गोसेवा करने से घर में सुख समृद्धि आती है

गोसेवा करने से घर में सुख-समृद्धि आती है

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गोसेवा करने से घर में सुख-समृद्धि आती है

रायसेन | नगरके वार्ड 13 अवंतिका कॉलोनी परिसर में चल रही विशाल श्रीमद् भागवत कथा के तीसरे दिन मंगलवार को प्रसिद्ध श्रीमद् भागवत कथा वाचक पंडित दुर्गा प्रसाद शर्मा ने भक्त प्रहलाद की भगवान विष्णु के प्रति भक्ति की शक्ति के बारे में बताते हुए कहा कि भक्त प्रहलाद जैसा प्रभु ाक्त कभी हुआ है और ही संभवत: होगा। प्रहलाद ने अपनी मां के उदर से ही भगवान हरि की भक्ति प्रारंभ कि इस कारण भगवान ने जन्म से लेकर पूरे जीवनकाल तक उसकी रक्षा की। जबकि प्रहलाद के पिता हिरणाकश्यप भगवान विष्णु के विरोधी थे।

उन्होंने कहा कि गोसेवा करने से घर में सुख शांति समृद्धि और हमेशा निरोगी काया रहती है। गोमाता हमारी माता ही बल्कि सत्य सनातनधर्म की एक पहचान है। लेकिन हम सुबह शाम की आरती में गोवध बंद हो और गोमाता की जयकारें जरूर लगाते हैं, लेकिन अधिकांश घरों में अब गोमाता नहीं दिखाई देती है।