पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सफाई नहीं होने से परेशानी

सफाई नहीं होने से परेशानी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यालय संवाददाता | रायसेन

स्वच्छभारत अभियान से शहर के नागरिकों में भले ही जागरूकता आई हो, लेकिन नगर प्रशासन अभी भी सुस्त बना हुआ है। इस बात का अंदाजा शहर में फैली गंदगी को देखकर लगाया जा सकता है। शहर की अधिकतर नालियां चोक हो रही हैं। शहर के वार्डों में सफाई तक नहीं की जा रही है। सार्वजनिक स्थानों पर भी कचरे के ढेर लग रहे हैं। कई इलाकों में महीनों तक साफ-सफाई कराने की ओर ध्यान नहीं दिया जाता है। ऐसे में नागरिकों में आक्रोश बढ़ने लगा है।

दो अक्टूबर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती से शुरू हुए स्वच्छ भारत अभियान के तहत सरकारी भवनों और विभागों में सफाई करने के लिए अधिकारी-कर्मचारी ही हाथों में झाड़ू थामे दिखाई दे रहे थे। मंत्री से लेकर संतरी तक को कचरा समेटते देख आमजन को भी इस अभियान से प्रेरणा मिली है, लेकिन पहले से ही बदतर हालत में रही शहर की सफाई व्यवस्था को अब इस अभियान के बाद पूरी तरह पलीता लगने लगा है। अभियान के तहत आम व्यक्ति तो स्वच्छ रखने की पहल कर रहा है, लेकिन नगर प्रशासन का अमला रोजाना सफाई रख पाने में असफल साबित हो रहा है।

रोजना सफाई करने नहीं आते कर्मचारी

^नालियोंकी सफाई करने के लिए कर्मचारी रोजाना मोहल्लों में आते ही नहीं हैं। महीनों बाद जब कर्मचारियों द्वारा नाली साफ कराई जाती है तो एक-एक नाली से निकले मलबे से ही ट्राली भर जाती है। इसके बाद भी मलबा कई दिनों तक सड़कों पर पड़ा रहता है। अगर नालियां सप्ताहभर में भी साफ हो जाएं तो ऐसे हालात नहीं बनेंगे। फैजानखान, मालीपुरा

सड़कों पर लगे हुए हैं कचरे के ढेर

^नगरमें जगह-जगह विशेष साफ-सफाई अभियान का आयोजन लगातार किया जाना चाहिए था, लेकिन नगर पालिका कर्मचारियों द्वारा दिखावे के लिए कुछ दिनों पहले सफाई की गई थी। वार्डवासियों से सफाई रखने का वादा कराकर कर्मचारी गायब हो गए हैं। इसके बाद कर्मचारियों के आने पर फिर सड़कों पर कचरे के ढेर लग गए हैं। शुभमश्रीवास्तव, पाटनदेवमोहल्ला

रायसेन। सफाईनहीं होने से रामलीला मैदान मेंं जमा हो रहा गंदा पानी।

निर्देशित किया जाएगा

^शहरको स्वच्छ बनाना नगर पालिका प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। अगर कहीं सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं है तो दिखवाएंगे। व्यवस्था कराने के लिए नगर पालिका प्रशासन को निर्देशित किया जाएगा। उमरावसिंह मरावी, एसडीएमरायसेन

प्रशासन को मिल चुका