पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पुरानी पर्ची देखकर मेले में दुकानों का आवंटन किया

पुरानी पर्ची देखकर मेले में दुकानों का आवंटन किया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मीना बाजार में आवंटन आज

कार्यालय संवाददाता | रायसेन

स्थानीयप्रशासन जब रामलीला मैदान पर दुकानों का आवंटन करने पहुंचा तो काफी मशक्कत का सामना करना पड़ा। दुकानों के लिए पुरानी पर्ची देखकर प्लॉट का आवंटन किया जा रहा था। शनिवार को झूला व्यापारियों के लिए प्लाट आवंटन किया गया, लेकिन मीना बाजार के व्यापारियों को प्लाटों का आवंटन एक दिन बाद किया जाएगा। इस संबंध में एसडीएम उमराव सिंह मरावी ने बताया कि रविवार को हाट होने के चलते अभी आवंटन नहीं किया गया है।

जिला प्रशासन ने रामलीला की बागडोर अपने हाथ में ले ली है और यहां पर प्रशासक नियुक्त कर दिया है। अब प्रशासक द्वारा ही 25 दिवसीय रामलीला मंचन सहित अन्य व्यवस्थाएं जुटाई जाएंगी। हालांकि 90 साल से अब तक रामलीला मेला समिति ही रामलीला का मंचन और मेले की जिम्मेदारी उठाती रही थी। पहली बार जिला प्रशासन द्वारा मेला समिति के लिए प्रशासक नियुक्त किया गया है, जो शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि दबी जुबान से लोग मेला समिति में प्रशासन द्वारा किए जा रहे हस्तक्षेप का विरोध भी कर रहे हैं, लेकिन कोई खुलकर सामने आने से बच रहा है।

प्रशासकबनते ही रवानगी

कलेक्टरद्वारा दो दिन पहले अतिरिक्त तहसीलदार पीटी बागड़े को रामलीला मेला समिति का प्रशासक बनाया गया था। प्रशासक बनते ही उनकी जिले से विदाई हो गई। राज्य शासन ने अतिरिक्त तहसीलदार पीटी बागड़े का तबादला रीवा कर दिया है। अब रामलीला मेला समिति का प्रशासक अन्य किसी को बनाया जाएगा। रामलीला का नया प्रशासक कौन होगा, इसको लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।

रायसेन। रामलीलामेले में लगने वाली दुकानों के लिए शनिवार को जगह की नाप की गई।