- Hindi News
- मेगा लोक अदालत में एक लाख से अधिक प्रकरणों का निराकरण
मेगा लोक अदालत में एक लाख से अधिक प्रकरणों का निराकरण
त्वरित निराकरण अच्छा विकल्प
कार्यालय संवाददाता | रायसेन
जिलान्यायालय सहित जिले की सभी तहसीलों में मेगा लोक अदालत आयोजित की गई। इसमें सिविल, विद्युत, श्रम, मोटर दुर्घटना दावा, प्रीवीटीगेशन प्रकरण, निगोशिएबल, उपभोक्ता फोरम, कुटुंब न्यायालय आदि के मामलों का निराकरण किया जाना था। दोपहर 2 बजे तक जिले भर में कुल एक लाख 43 हजार 471 मामलों का निराकरण किया गया। इसमें संबंधित व्यक्तियों, निजी संस्थाओं और शासकीय विभागों ने कुल 4685 प्रकरण निपटाए गए, जिसमें 1115 न्यायालयीन प्रकरण तथा 3570 विभिन्न विभागों के लंबित प्रकरण शामिल थे। जिला मुख्यालय पर शुभारंभ जिला एवं सत्र न्यायाधीश बीके जाटव ने किया। नेशनल लोक अदालत के प्रभारी अभय कुमार भी उपस्थित थे। जिले में दोपहर दो बजे तक मेगा लोक अदालत में प्रीविटिगेशन के 9919, कोर्ट द्वारा प्रस्तुत किए गए 7055 प्रकरणों का निराकरण किया गया। दोपहर 2 बजे तक 18 हजार प्रकरणों का निपटारा किया गया। क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक द्वारा 10 खातों में दो लाख 86 हजार रुपए की लोन राशि की वसूली की गई। (संबंधित खबर पेज 16 पर)
जिला एवं सत्र न्यायाधीश बीके जाटव ने वृहद लोक अदालत के आयोजन के संबंध में अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि जनता में जागरूकता बढ़ी है। इसके चलते लोग उपलब्ध अवसर का पूरा लाभ लेना चाहते हैं। यही कारण है कि पहले की तुलना में लोगों का इस ओर रुझान बढ़ा है और वे अपने लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण के लिए लोक अदालत को बेहतर विकल्प के रूप में देख रहे हैं। श्री जाटव ने बताया कि आज आयोजित मेगा लोक अदालत में ज्यादातर मामले राजस्व, विद्युत, ऋण, प्रीलिटिगेशन, भरण-पोषण, राजीनामा योग्य आपराधिक प्रकरण, नगरीय निकाय, शिक्षा, महिला बाल विकास आदि से संबंधित थे।
रायसेन। शनिवारको हुई मेगा लोक अदालत में बड़ी संख्या में पक्षकार आए।