- Hindi News
- हेलमेट नहीं पहनने पर यातायात पुलिस ने बनाए 238 चालान
हेलमेट नहीं पहनने पर यातायात पुलिस ने बनाए 238 चालान
रायसेन | हेलमेटनहीं पहनने वालों के खिलाफ पुलिस द्वारा अभियान चलाया गया है। इस अभियान के तहत 238 दो पहिया वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। इनसे 30 हजार 800 रुपए समझौता शुल्क वसूल किया गया है। मोटरयान अधिनियम के तहत यातायात रायसेन द्वारा 73, थाना कोतवाली ने 1, साची ने 5, उमरावगंज ने 19, बेगमगंज ने 21, गैरतगंज ने 26, देवनगर ने 25, सुल्तानगंज ने 9, बरेली ने 5, बाड़ी ने 20, सुल्तानपुर ने 10, मंडीदीप ने 26, नूरगंज ने 8 दो पहिया वाहन चालकों द्वारा हेलमेट नहीं पहनने पर कार्रवाई की है। इसके साथ ही 7 नाबालिक चालकों को दो पहिया वाहन चलाते पाए जाने पर भी कार्रवाई की गई है।