पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महिला पर्यवेक्षक चयन परीक्षा आज

महिला पर्यवेक्षक चयन परीक्षा आज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलेके दो शहरों में महिला पर्यवेक्षक चयन परीक्षा आयोजित की जा रही है। रायसेन और मंडीदीप में परीक्षा के लिए 12 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इस परीक्षा में जिले से 4500 महिलाएं शामिल होंगी। परीक्षा के लिए पूरी तैयारियां की जा चुकी हैं। शनिवार को उत्कृष्ट विद्यालय में एसडीएम उमरावसिंह मरावी की निगरानी में पेपर के बॉक्सों को सुरक्षा में रखा गया।

महिला पर्यवेक्षक चयन परीक्षा दो पाली में रखी गई है। प्रथम पाली में सुबह 9 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक तथा द्वितीय पाली में दोपहर 2 बजे से शाम 5.15 बजे तक परीक्षा होगी। इस परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों को फोटोयुक्त परिचय पत्र लाना अनिवार्य है। परिचय पत्र के अभाव में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इस परीक्षा के लिए रायसेन और मंडीदीप में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। रायसेन में शासकीय स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय, पॉलीटेक्निक कॉलेज, शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय, शासकीय कन्या उमावि, सेंट फ्रांसिस कान्वेंट विद्यालय, शाइनिंग पब्लिक स्कूल तथा राजीव गांधी महाविद्यालय को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इसी प्रकार मंडीदीप में शासकीय बालक उमावि, शासकीय कन्या उमावि, ग्रेफाइट उमावि, चावरा विद्या मंदिर तथा अनंत उत्सव उमा विद्यालय सिमराई को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।

अधिकारीरखेंगे नजर : इसपरीक्षा में नकल एवं अनुचित साधनों के उपयोग को सख्ती से रोकने के लिए तीन सदस्यीय उड़नदस्ता के अधिकारी नजर रखेंगे।

रायसेन स्थित परीक्षा केंद्रों के लिए तहसीलदार दीपक पांडेय, नायब तहसीलदार रमा कालवा, टीआई राकेश जैन को जवाबदारी सौंपी गई है, जबकि मंडीदीप के परीक्षा कंेद्रों के लिए गठित दल में चंद्रशेखर श्रीवास्तव तहसीलदार गौहरगंज, रितु भार्गव नायब तहसीलदार औबेदुल्लागंज तथा नरेन्द्र सिंह राठौर टीआई को जिम्मेदारी दी गई है। ये अधिकारी परीक्षा शुरू होने से लेकर समाप्ति तक पहुंचकर निरीक्षण करेंगे।