पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ईवीएम की एफएलसी के लिए लगाई ड्यूटी

ईवीएम की एफएलसी के लिए लगाई ड्यूटी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ईवीएम की एफएलसी के लिए लगाई ड्यूटी

रायसेन| त्रिस्तरीयपंचायतों के आम चुनाव 2014-15 के लिए इलेक्ट्राॅनिक वोटिंग मशीनों की प्रारंभिक जांच एफएलसी 15 दिसंबर को की जाएगी। ईवीएम की एफएलसी के लिए उप जिला निर्वाचन अधिकारी गजेंद्र सिंह नागेश द्वारा अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। ईवीएम की एफएलसी के लिए ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के कार्यपालन यंत्री अनूप मिश्रा को नोडल अधिकारी बनाया गया है। उपयंत्री जल संसाधन विभाग देवीप्रसाद वाजपेयी तथा उपयंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी रायसेन जेएस यादव को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है। इसी प्रकार शासकीय स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय रायसेन के प्राध्यापक डॉ. महिपाल सिंह यादव तथा सहायक प्राध्यापक आलोक राय को जांच के समय सतत निगरानी करने के लिए नियुक्त किया गया है। मशीनों की एफएलसी 15 दिसंबर को सुबह 10.30 बजे से शुरू की जाएगी। सभी उपयंत्रियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे 15 दिसंबर को सुबह 9 बजे कलेक्टोरेट सभाकक्ष में उपस्थित होकर ईसीआई हैदराबाद के प्रतिनिधि वामशी कृष्णा से प्रशिक्षण प्राप्त करें। समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्धारित तिथि एव समय पर उपस्थित होकर निर्वाचन कार्यालय में अनिवार्य रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।