पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लोगों को मुख्य धारा से जोड़नेे का होगा प्रयास

लोगों को मुख्य धारा से जोड़नेे का होगा प्रयास

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जनसूचना अभियान का मुख्य उद्देश्य वंचित तबके को मुख्य धारा से जोड़ना है। अक्सर ऐसा देखा जाता है कि आम जनता में सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी का अभाव होता है। ऐसे में लोग उन योजनाओं का सही तरीके से लाभ नहीं उठा पाते। जन सूचना अभियान द्वारा कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी सीधे पहुंचती है, इसलिए यह काफी महत्वपूर्ण है।

यह बात कलेक्टर जेके जैन ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित पत्रकार वार्ता में कही। उन्होंने बताया कि आम जनता को केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने के लिए सूचना और प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार के भोपाल स्थित पत्र सूचना कार्यालय द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से रायसेन में 15 से 17 दिसंबर तक तीन दिवसीय जन सूचना अभियान मेला आयोजित किया जा रहा है। मेले का शुभारंभ वन मंत्री डॉ. गौरीशंकर शेजवार करेंगे। पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए पत्र सूचना कार्यालय भोपाल के अपर महानिदेशक डॉ. पीजे सुधाकर ने बताया कि रायसेन में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्रांगण, सागर रोड रायसेन में 15 दिसंबर को जन सूचना अभियान मेले का उद्घाटन होगा। इस मेले में सरकारी योजनाओं खासतौर पर प्रधानमंत्री जन-धन योजना, स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत योजना, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना, प्रधानमंत्री सांसद आदर्श ग्राम योजना, डिजिटल इंडिया, मेक इन इंडिया योजना के बारे में लोगों को जानकारी दी जाएगी।

होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम

डॉ.सुधाकर ने कहा कि इस मेले में गीत और नाटक प्रभाग के पंजीकृत दलों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि इस मेले में केंद्र सरकार के विभिन्न स्टॉलों के अतिरिक्त राज्य सरकार के स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास सहित 35 से अधिक विभाग स्टॉल लगाकर लोगों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी देंगे। डॉ. सुधाकर ने बताया कि अभियान का उद्घाटन 15 दिसंबर को पंच-सरपंच सम्मेलन के साथ होगा। 16 दिसंबर को स्वास्थ्य एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सम्मेलन होगा। 17 दिसंबर को स्व-सहायता समूह सम्मेलन के साथ तीन दिवसीय जन सूचना अभियान मेले का समापन होगा।

रायसेन। जनसूचनाअभियान की वार्ता में मौजूद अपर महानिदेशक डाॅ. पीजे सुधाकर।