मिनी ट्रक पलटने से 2 की मौत
सीएम ने घायलों को पायलट वाहन से पहुंचाया अस्पताल
बुधवारको विदिशा-भोपाल मार्ग पर एक मिनी ट्रक 407 पलट गया। ट्रक में सवार दो लोगों की इस हादसे में मौत हो गई है। हादसे में घायल हुए 3 लोगों को जिला अस्पताल लाया गया। हादसे के दौरान ही सीएम का काफिला भोपाल से विदिशा रहा था। रास्ते में सीएम ने वाहन से उतरकर खुद घायलों को पायलट वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया।
जानकारी के म़ुताबिक पत्थर के चीरों से भरा 407 मिनी ट्रक भोपाल जा रहा था। इसी दौरान रायसेन जिले की सीमा के पास यह मिनी ट्रक पलट गया। इस ट्रक में सवार तीनों लोग विदिशा के रहने वाले हैं। एएसआई केएस बड़कुर ने बताया कि नारायणसिंह लोधी निवासी करैयाखेड़ा, सुरेंद्रसिंह दांगी निवासी उदयनगर कालोनी की मौत हो गई है, जबकि गोविंदसिंह निवासी बंटीनगर गंभीर रूप से घायल है। हादसे में ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। इसमें सवार तीनों लोग बुरी तरह फंसे हुए थे। इन तीनों घायलों को सीएम के काफिले में शामिल पायलट वाहन से अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है। घटना के दौरान मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ लग गई थी। सीएम भी यहां राहत कार्य करते नजर आए।
अस्पताल में भर्ती घायल युवक।
भोपाल मार्ग पर पलटा मिनी ट्रक।