- Hindi News
- छात्रा के साथ मारपीट की कलेक्टर से शिकायत
छात्रा के साथ मारपीट की कलेक्टर से शिकायत
ग्रामसगेनिया के स्कूल में एक शिक्षक ने छात्रा मुस्कान पुत्री भीकम सिंह गौड़ के साथ मारपीट की। इससे उसका पैर फैक्चर हो गया। इसकी शिकायत छात्रा के पिता ने कलेक्टर से कर इलाज करवाने की मांग की है।
छात्रा के पिता भीकम सिंह ने बताया कि शिक्षक विजय सिंह राय ने उसकी बेटी के साथ स्कूल में मारपीट की थी, जिससे उसका दाहिना पैर फैक्चर हो गया है। पैर में फैक्चर आने के कारण उसे जिला अस्पताल में भर्ती करना पड़ा है। उसने बताया कि मामले की रिपोर्ट देहगांव थाने में भी दर्ज कराई गई है।