घर बैठे ही मिल जाएगी नकल
किसानोंको जमीन पर ऋण निकालना है तो इसके लिए खसरा-खतौनी की नकल की जरूरत होती है। इस नकल को निकालने के लिए तहसील कार्यालय के चक्कर काटना पड़ते हैं। अब अगर बैंकों से ऋण लेने के लिए तहसील कार्यालय जाना ही पड़े तो किसानों की बड़ी मुसीबत कम हो जाए। इसी मुसीबत को खत्म करने के लिए प्रशासन द्वारा योजना तैयार की जा रही है। इसी के चलते जमीन की सारी डीटेल एक पोर्टल पर ऑनलाइन कर दी जाएगी। इससे किसानों को घर बैठे वेबसाइट से खसरा खतौनी की नकल प्राप्त हो सकेगी।
किसानों के लिए प्रशासन से बड़ी सहूलियत मिलने वाली है। राजस्व विभाग जल्द ही एक पोर्टल शुरू करने वाला है, जिस पर जमीन का खसरा डीटेल के साथ अपलोड होता रहेगा। जब भी खसरा की नकल निकालना होगी, किसान स्वयं वेबसाइट से यह नकल कहीं से भी निकाल सकेगा। अभी तक किसान खसरे की नकल निकलवाने के लिए तहसील के चक्कर लगाता था, लेकिन पोर्टल खुलने के बाद किसानों का तहसील कार्यालय का चक्कर लगाना बंद हो जाएगा। सूत्रों के अनुसार सभी तहसीलों को अप्रैल तक जानकारी फीड करने के निर्देश विभाग द्वारा दिए गए हैं। लगभग अगस्त महीने से पोर्टल शुरू होने की संभावना जताई जा रही है।
कानूनी तौर पर भी प्रामाणिक मानी जाएगी खसरा नकल
अभीतक मध्य प्रदेश लैंड रिकॉर्ड वेबसाइट पर फीड खसरा प्रामाणिक नहीं होता था। इस खसरा नकल को प्रामाणिक नहीं माना जाता था, लेकिन अब इस पोर्टल पर फीड खसरा तहसीलदार द्वारा सत्यापित किया जाएगा। वहीं खसरा शीट पर डिजीटल हस्ताक्षर भी अंकित होंगे। इससे यह खसरा नकल कानूनी तौर पर भी प्रामाणिक मानी जाएगी। ऐसे में किसान अन्य कार्यों के लिए भी नकल का उपयोग कर सकेंगे और होने वाली परेशानी से बच सकेंगे।
पोर्टल पर दर्ज होगी जानकारी
^जमीनसे संबंधित जानकारी फीड की जा रही है। जल्द ही पोर्टल शुरू होने की जानकारी मिली है। इसके बाद घर बैठे इंटरनेट पर किसान खसरा नकल निकाल सकेगा। अगस्त से यह प्रक्रिया शुरू हो सकती है। इससे किसानों का समय भी बचेगा और मशक्कत भी नहीं करनी पड़ेगी। दीपकपांडे, तहसीलदार रायसेन
समय की होगी बचत
^ऋणदेन से पहले ऑनलाइन जमीन की जानकारी निकाल ली जाती थी, लेकिन वह प्रति प्रामाणिक नहीं होती थी। ऐसे में किसानों द्वारा तहसील से नकल निकलवाई जाती थी, लेकिन अब किसानों को तहसील नहीं पहुंचाना पड़ेगा, वहीं समय भी बचेगा। शरदअग्रवाल, सीनियर बैंक मैनेजर सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया रायसेन
रायसेन स्थित तहसील कार्यालय का भवन जहां मिलती है राजस्व संबंधी जानकारी।