पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चुनाव में लापरवाही पर की जाएगी कार्रवाई

चुनाव में लापरवाही पर की जाएगी कार्रवाई

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायसेन| राज्यनिर्वाचन आयुक्त आर परशुराम ने त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव में सभी कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारियों को मत-पत्र मुद्रण में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने ऐसे अधिकारी-कर्मचारी की जानकारी आयोग को शीघ्र भेजने के निर्देश भी दिए हैं। श्री परशुराम ने यह सुनिश्चित करने को भी कहा है कि भविष्य में इसकी पुर्नावृत्ति हो।