पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 6.50 लाख रुपए की लागत से बनेगी सीसी सड़क

6.50 लाख रुपए की लागत से बनेगी सीसी सड़क

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वार्ड17 में रेवाराम मालवीय के मकान से अनवर के मकान तक सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमि पूजन नपाध्यक्ष जमना सेन ने किया। यह रोड लगभग 6.50 लाख रुपए की लागत से तैयार होगा।

नपाध्यक्ष श्री सेन ने वार्ड में जनसंपर्क कर आमजन की समस्याएं भी सुनीं। उन्होंने कहा कि किसी भी नागरिक को किसी प्रकार की समस्या नहीं आने दी जाएगी। सभी की समस्याओं का समय रहते निराकरण किया जाएगा। इस दौरान ठेकेदार कोमल प्रसाद चौरसिया पार्षद पवन शाक्या, इमरान खान, असलम खान, शाहिदा बेगम, फरजाना बी, सलमा सिद्दीकी, उपेन्द्र सिंह पवार, दुलारे खां, नपा उपयंत्री योगेन्द्र दुबे, महेन्द्र रघुवंशी, राजेश कांकर, नरेन्द्र मालवीय, पूर्व पार्षद रेवाराम मालवीय, मनोज चौरसिया सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।