स्वेच्छा से किया राशि का समर्पण
सामुदायिकभवन में भाजपा द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि समर्पण दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी फंड के लिए स्वेच्छा से अपनी राशि का समर्पण किया। इससे पहले कार्यकताओं ने पंडित उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष भंवरलाल पटेल, जिला भाजपा महासचिव राकेश तोमर, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा, मंडल अध्यक्ष मिटठूलाल धाकड़, वर्षा लोधी, प्रतिभा शुक्ला, ओमकार सिंह मीणा, संजय मीणा, एस मुनियन सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
मनाईदीनदयालजी की पुण्यतिथि : बरेली। भारतीयजनसंघ के संस्थापकों में एक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि भाजपा मंडल ने कोटपार में विधायक निवास पर समर्पण दिवस के रूप में मनाई।
विधायक रामकिशन पटेल और भाजपा जिला अघ्यक्ष राजेन्रद अग्रवाल ने विस्तार से समर्पण दिवस और भाजपा के सदस्यता महाअभियान के बारे में बताया। भाजपा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य शिवाजी पटेल ने कार्यकर्ताओ से आजीवन सहयोग निधि मे अपना सहयोग देने को कहा। पंडित दीनदयाल जी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम में जोधाराम ठाकुर, मंडल अध्यक्ष शेरङ्क्षसह चौधरी, अजय जैन, राजेन्द्र ठाकुर, रणधीर चौधरी, नेपाल सिंह राजपूत एवं पवन रघुवंशी ने भी विचार व्यक्त किए।
पुण्यतिथि कार्यक्रम में मौजूद भाजपा कार्यकर्ता।
सामुदायिक भवन में भाजपा की बैठक आयोजित की गई।