पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ईवीएम की एफएलसी शुरू

ईवीएम की एफएलसी शुरू

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायसेन| पंचायतचुनाव के तीसरे चरण के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था के बीच हैदराबाद से आए इंजीनियरों द्वारा ईवीएम की एफएलसी का कार्य किया जा रहा है। ईवीएम की चेकिंग के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं जिसके तहत मेटल डिटेक्टर, सीसीटीवी कैमरा लगाए गए हैं। इसके साथ ही संपूर्ण कार्यवाही की वीडियोग्राफी भी तैयार की जा रही है। ईवीएम के परीक्षण के दौरान सुरक्षा के लिए गार्ड की तैनाती भी की गई है। ईवीएम के परीक्षण के लिए हैदराबाद से इंजीनियरों का दल आया हुआ है। हैदराबाद से आए इंजीनियरों के दल में जी नितिन कुमार, सतीश कुमार तथा वी भीमडू शामिल हैं।

कलेक्टोरेट में शुरू हुई ईवीएम की एफएलसी।