पुरस्कार के लिए मंगाए आवेदन
रायसेन| राष्ट्रीयस्त्री शक्ति पुरस्कार 2014 के लिए जिले के अंतर्गत अविस्मरणीय कार्य करने वाले महिला एवं पुरुष के नामांकन प्रस्ताव 20 फरवरी तक आमंत्रित किए गए हैं। राष्ट्रीय स्त्री शक्ति पुरस्कार के अंतर्गत प्रदान किए जाने वाले पुरस्कार देवी अहिल्या बाई होल्कर, देवी कन्नगी, माता जीजा बाई, तथा रानी लक्ष्मी बाई के लिए तथा रानी रूद्रमा देवी (महिला एवं पुरुष दोनों के लिए मान्य) के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इन पुरस्कारों के अंतर्गत 8 मार्च को सम्मानित किया जाएगा। इन पुरस्कारों के अंतर्गत तीन लाख रुपए की सम्मान राशि प्रदान की जाती है।