पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कड़कड़ाती ठंड में महिलाओं ने दी परीक्षा

कड़कड़ाती ठंड में महिलाओं ने दी परीक्षा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
परिजनों को संभालना पड़े बच्चे

ढूंढते रहे रोल नंबर

12:परीक्षा केंद्र बनाए गए थे

सुबह 9: बजे तक था कोहरा

पहली पाली

दूसरी पाली

कार्यालय संवाददाता | रायसेन

रविवारको व्यापमं द्वारा महिला पर्यवेक्षक चयन परीक्षा आयोजित की गई। इस परीक्षा के लिए जिले के दो शहरों रायसेन और मंडीदीप में 12 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इस दौरान 4139 परीक्षार्थियों ने कड़कड़ाती ठंड में परीक्षा दी। परीक्षा में 295 महिलाएं शामिल नहीं हो सकीं। इस दौरान दस्तावेजों की मूल काॅपी नहीं लाए जाने के कारण भी कई महिलाओं को कक्षाओं में प्रवेश नहीं मिल सका।

महिला पर्यवेक्षक बनने की चाहत में जिले के दूरस्थ क्षेत्रों से महिलाएं परीक्षा केंद्रों तक पहुंचीं। इस दौरान मौसम ने भी परीक्षार्थियों का खूब इम्तिहान लिया। दो दिन से आसमान से गिर रही मावठ के बाद रविवार को सुबह 9 बजे तक कोहरा छाया हुआ था। ऐसे में सुबह से ही घरों से निकली महिलाएं ठिठुरते हुए सफर करके उत्साह के साथ परीक्षा केंद्रों पर पहुंचीं। परीक्षा के लिए रायसेन और मंडीदीप में परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। रायसेन में विवेकानंद कॉलेज, पॉलीटेक्निक कॉलेज, शास. उत्कृष्ट विद्यालय, कन्या उमावि, सेंट फ्रांसिस कान्वेंट विद्यालय, शाइनिंग पब्लिक स्कूल तथा राजीव गांधी कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। इसी प्रकार मंडीदीप में शासकीय बालक उमावि, शासकीय कन्या उमावि, ग्रेफाइट उमावि, चावरा विद्या मंदिर तथा अनंत उत्सव उमा विद्यालय सिमराई को परीक्षा केंद्र बनाया गया था।

रायसेन। परीक्षाकेंद्र तक बच्चों को लेकर पहुंची थीं महिलाएं।

वोटर आईडी भी मान्य नहीं

^वोटरआईडी मान्य नहीं की गई। कुछ दिनों पहले ही आधार कार्ड गुम हो गया था, इसलिए आधार कार्ड नहीं दिखा सकी। सीमाबघेल, उदयपुरा

मूल दस्तावेज नहीं लाए

^आधारऔर मार्कशीट सहित मूल दस्तावेज की फोटोकाॅपी भी दिखाई थी। इसके बावजूद प्रवेश नहीं मिला, जबकि व्यक्तिगत पहचान होने से लोगों को बगैर आधार कार्ड के प्रवेश करने दिया। ममताबघेल, मउआखेड़ा

आधार कार्ड नहीं था

^आधारकार्ड की मूल काॅपी नहीं थी, इसलिए वोटर आईडी लाए थे। इसे भी मान्य नहीं किया गया था। प्रवेश नहीं मिलने से परीक्षा देने से वंचित रह गई। संतोषीधाकड़, उदयपुरा

4139 परीक्षार्थी हो सके शामिल

महिलापर्यवेक्षक चयन परीक्षा दो पालियों में रखी गई थी। प्रथम पाल