पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ग्रामीणों से पुलिस अधीक्षक हुए रूबरू

ग्रामीणों से पुलिस अधीक्षक हुए रूबरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्रामीणों से पुलिस अधीक्षक हुए रूबरू

रायसेन | थानासलामतपुर के ग्राम बेरखेड़ी में जन-संवाद अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक दीपक वर्मा ग्रामीणों से रूबरू होने पहुंचे। इस दौरान श्री वर्मा ने ग्राम बेरखेड़ी, जमनिया, मुड़याखेड़ा के ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और मौके पर ही उनकी समस्याओं के समाधान के आवश्यक निर्देश अधीनस्थ अमले को दिया। जन-संवाद में ग्राम बेरखेड़ी के सरपंच कालूराम मीणा, सोसायटी अध्यक्ष मंशाराम, ग्राम जमनिया के सरपंच जमनाप्रसाद, ग्राम मुडियाखेड़ा के सरपंच बदरूद्दीन तथा किसान जागृति मोर्चा के अध्यक्ष इरफान जाफरी ग्राम रक्षा समिति सदस्य, गणमान्य नागरिकों एवं जन सामान्य को आहूत किया जाकर, पुलिस द्वारा गांव के लोगों से पुलिस संबंधी समस्या की जानकारी ली गई। पुलिस व्यवस्था में सुधार संबंधी सुझाव प्राप्त किए गए एवं जन सामान्य को पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली एवं योजनाओं के संबंध में अवगत कराया गया।