बारिश के बाद सुबह छाया रहा कोहरा
रायसेन | शनिवारको रातभर हुई बारिश से किसानों को राहत मिलती नजर रही है। इसके चलते किसानों के सिंचाई पर खर्च होने वाले लाखों रुपए बच गए। मावठा गिरने रविवार को सुबह 9 बजे तक कोहरा छाया रहा इससे वाहन चालकों को हेडलाई जलाकर चलना पड़ा।
हालांकि तापमान में गिरावट आने से लोगों को अलाव का सहारा तक लेना पड़ रहा है। बारिश के कारण मौसम में परिवर्तन हो रहा है। दो दिनों में तापमान में लगभग 4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं मौसम विभाग दो दिन और आसमान पर बादल छाए रहने और मावठे की बारिश होने की संभावना जता रहा है। शुक्रवार की शाम से ही बंूदाबांदी का दौर शुरू हो गया था, जिसका सिलसिला रात भर चलता रहा। वहीं शनिवार रात में तेज बारिश हुई। इस मावठे की बारिश ने किसानों की परेशानी खत्म कर दी है।
मौसम वैज्ञानिक का कहना है िक अभी दो दिनों तक इस तरह का मौसम रहने के आसार बताए जा रहे हैं। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एसएस तोमर ने बताया कि रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 23 डिग्री और रात का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री रिकाॅर्ड किया गया है।
रायसेन। रविवारको सुबह छाया रहा कोहरा। वाहन चालकों को हेडलाइट जलाकर सफर करना पड़ा। दृश्य सागर रोड का है। समय : सुबह ७.३०।