किसानों से अभद्रता की तो होगी कार्रवाई
रायसेन | किसानअन्नदाता हैं। किसानों का सम्मान बरकरार रखें। किसानों के साथ अगर अभद्रता की जाती है तो संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यह बात व्यपारियों को हिदायत देते हुए नायब तहसीलदार रमा कालवा ने कही। व्यापारियों को दिशा निर्देश देने के लिए मंडी प्रबंधन और व्यापारियों की बैठक रखी गई थी।
शहर की कृषि उपज मंडी में व्यापारियों द्वारा लगातार किसानों से अभद्रता की जा रही है। आए दिन किसानों से व्यापारी अभद्र भाषा में सवाल-जवाब करते हैं। इस व्यवहार से आहत किसानों ने मंडी प्रबंधन और प्रशासन से भी शिकायत की थी। इन शिकायतों को प्राथमिकता देतेे हुए हुए मंडी समिति द्वारा बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में पहुंचीं सुश्री कालवा ने व्यापारियों से स्पष्ट लहजे में कहा है कि किसानों के पास दोबारा शिकायत का मौका नहीं आना चाहिए, अन्यथा संबंधित व्यापारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
^किसानों के साथ व्यापारियों की अभद्रता की शिकायतें मिल रही थीं। इन शिकायतों पर ध्यान देते हुए बैठक में व्यापारियों को आखिरी बार चेतावनी दी गई है कि व्यवहार को सुधारें, अन्यथा कार्रवाई की जाएगी। किसानों के आत्मसम्मान को किसी भी तरह ठेस नहीं पहुंचाई जानी चाहिए। रियाजअहमद, सचिवकृउमं रायसेन
रायसेन। किसानोंसे अभद्र व्यवहार करने पर मंडी के सभी व्यापारियों को समझाइश देती नायब तहसीलदार।