- Hindi News
- आज से शुरू होगी रामलीला, मैदान में भरा पानी
आज से शुरू होगी रामलीला, मैदान में भरा पानी
रामलीलामैदान को एक दिन पहले ही मुरम डालकर रोलर से समतल कराया गया था। इससे मैदान अच्छा दिखने लगा था, लेकिन मावठे की बारिश ने प्रशासन की मेहनत पर पानी फेर दिया। सोमवार को ही गणेश पूजा के साथ रामलीला मेला शुरू हो जाएगा। हालांकि औपचारिक रूप से मेला 18 दिसंबर से शुरू होगा, लेकिन रामलीला मेले की व्यवस्थाओं को संभालना प्रशासन के लिए टेढ़ी खीर नजर रहा है।
जिला प्रशासन ने रामलीला की बागडोर अपने हाथों में ले ली है। रामलीला मेला संचालन की जिम्मेदारी लेने के बाद से ही प्रशासन के सामने एक के बाद एक चुनौतियां सामने आती जा रही हैं। जिला प्रशासन द्वारा बीडी बागड़े को रामलीला मेले का प्रशासक नियुक्त किया गया था। ऐन मौके पर श्री बागड़े का ट्रांसफर हो गया। अब तहसीलदार, एसडीएम और नगर पलिका की संयुक्त निगरानी में मेले की कार्रवाई को आगे बढ़ाया जा रहा है। इसके तहत शनिवार को प्लॉटों के आवंटन में मशक्कत करना पड़ी। बाद में कई दुकानों के लिए आवंटन की कार्रवाई दूसरे दिन कराने के लिए टालना पड़ा था।
अबआवंटन कार्रवाई सोमवार को होगी :मेले में रामलीला का मंचन आकर्षण का केंद्र होता है। इसके लिए प्रशासन द्वारा शनिवार को मैदान पर मुरम डलवाकर समतल कराया गया था, लेकिन रातभर हुई बारिश ने मैदान में हुई दो दिनों की मेहनत पर पानी फेर दिया। पूरे मैदान को रोलर से समतल कराया गया था। रविवार को मैदान में पानी ही पानी दिखाई दे रहा था। जगह-जगह गड्ढों में पानी भरा हुआ था। अब अगर पानी गिरता है तो ऐसे में रामलीला का मंचन मंच तक ही सिमट कर रह जाएगा। वहीं मेले में लगने वाली दुकानों पर भी जनता का आकर्षण कम होगा। आवंटन के बाद दुकानें और झूले तैयार होने में समय लगेगा।
दुरुस्त कराया जाएगा मैदान
^सोमवारको यात्रा निकाल कर गणेशजी की पूजा की जाएगी। मेला 15 दिसंबर से शुरू होगा। मैदान को आवश्यकता अनुसार फिर से दुरुस्त करा दिया जाएगा। दीपकपांडे, तहसीलदाररायसेन
रायसेन। दोदिन से रात में हो रही बारिश से रामलीला मैदान में भर गया पानी। शुक्रवार से शुरू होना है रामलीला।