पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इलाज कराने से मना कर जिद पर अड़ा मरीज

इलाज कराने से मना कर जिद पर अड़ा मरीज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मरीज की धमकी से परेशान बीएमओ ने अधिकारियों को लिखा पत्र

सिविलअस्पताल के डाॅक्टर एक मरीज की अजीब जिद के कारण परेशान हैं। वह बार-बार नसबंदी खुलवाने की मांग करता है। ऐसा होने पर स्वयं फांसी लगाकर आत्महत्या की धमकी देता है। मरीज से तंग चुके डाॅक्टरों की परेशानी देखकर अब बीएमओ ने मरीज पर ही कार्रवाई के लिए पुलिस प्रशासन के अधिकारियों को पत्र लिखा है।

चैनपुरा निवासी लखनलाल यादव 10 दिसंबर की रात को सिविल अस्पताल में पेट दर्द की शिकायत लेकर आया। इस पर डाॅक्टर ने जांच के बाद इलाज करने काे कहा, लेकिन मरीज लखनलाल ने इलाज कराने से मना कर दिया। इससे पहले भी लखनलाल कई बार अस्पताल में इलाज के लिए चुका है, लेकिन हर बार ही मना कर वरिष्ठ अधिकारियों से इलाज नहीं किए जाने की शिकायत करता रहता है। मरीज को कई बार सरकारी वाहन से रायसेन एवं भोपाल उपचार के लिए भेजा जा चुका है। कुछ समय पहले उसका नसबंदी ऑपरेशन सिविल अस्पताल में हुआ था। वह ऑपरेशन को खुलवाना चाहता है, क्योंकि वह खुश नहीं है।

बीएमओके घर जाकर बोला नसबंदी खोलो : गत11 दिसंबर को सुबह लखनलाल पुन: पेट दर्द की शिकायत लेकर डाॅक्टर सोमनदास, डाॅ.नीलेश चौरसिया एवं बीएमओ डाॅ. जितेन्द्र चौधरी के निवास पर आया। यहां उसने नसबंदी आॅपरेशन खोलने के लिए दबाव बनाया। इसके साथ ही धमकी दी कि यदि नसबंदी नहीं खोली तो डाॅक्टर निवास पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लूंगा। इसके बावजूद डाॅ.जितेन्द्र चौधरी ने उसे अस्पताल कर्मचारी मेहफूज खां, महेन्द्र गौर गार्ड सुपरवाइजर के साथ अस्पताल भेजा, लेकिन वह अस्पताल जाकर एसडीओपी के पास पहुंचकर इलाज करने की शिकायत की। एसडीओपी के मोबाइल पर दिए निर्देशानुसार उसे दोपहर सवा बारह बजे इलाज के लिए भोपाल मेडिकल काॅलेज सरकारी वाहन से भेजा, लेकिन वह फिर इलाज से मुकर गया। लखनलाल की हरकतों से डाॅक्टर परेशान हो गए। आखिरकार डाॅ. चौधरी ने संपूर्ण घटनाक्रम एवं मरीज की हरकतों का ब्यौरा देकर एक पत्र मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी रायसेन,कलेक्टर, एसपी,एसडीएम,एसडीओपी,थाना प्रभारी और आकस्मिक चिकित्सा अधिकारी हमीदिया अस्पताल भोपाल की ओर भेजकर उचित कार्रवाई की मांग की है।

इस संबंध में बीएमओ डाॅ.जितेन्द्र चौधरी का कहना है कि डाॅक्टर लखनलाल का इलाज करने को तैयार हैं, लेकिन वह इलाज कराने से मनाकर धमकियां देता है। नसबंदी खुलवाने की ब