पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 97 बाइक चालकों के िखलाफ हुई कार्रवाई

97 बाइक चालकों के िखलाफ हुई कार्रवाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रविवारको शहर के सागर तिराहे पर आटोचालकों और बाईक चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। व्हीकल एक्ट के नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले आटोचालकों और दोपहिया चालकों के खिलाफ यातायात पुलिस ने अभियान चलाया है। इस अभियान के तहत करीब 97 बाइक चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

यातायात के व्यवस्थित करने और नियमों का पालन कराने के लिए एसपी दीपक वर्मा द्वारा लगातार कार्रवाई के निर्देश दिए जा रहे हैं। वहीं सीएम हेल्पलाईन में भी बगैर कागजों और परमिट के वाहनों की शिकायतें की जा रही हैं। निर्देश मिलने पर पुलिस द्वारा 5 आटो चालकों के चलान बनाए गए। वहीं 96 दोपहिया वाहन चालकों पर बगैर हेलमेट होने पर चालान काटा गया। इस दौरान 14 हजार 600 रुपए की समझौता राशि वसूली गई। शहर में वाहनों की जांच होने की खबर मिलने के बाद से ही शहर के वाहनचालकों में हड़कंप मचा रहा। इस संबंध में यातायात थाना प्रभारी यशवंत शर्मा ने बताया कि पुलिस अधीक्षक श्री वर्मा के निर्देशों के अनुसार नियमों का पालन नहीं करने वाले आटोचालकों और बगैर हेलमेट के दोपहिया वाहन चलाने वालों के खिलाफ चालानी कर्रवाई की गई है। इस तरह का अभियान लगातार चलाया जाएगा।

रायसेन। चैंकिगअभियान के दौरान कार्रवाई करते यातायात प्रभारी यशंवत शर्मा।