पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • संगठन की मजबूती के लिए होंगे सृजनात्मक कार्य

संगठन की मजबूती के लिए होंगे सृजनात्मक कार्य

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
निजी स्कूल में हुई अध्यापक संघ की बैठक में बताई आगामी कार्ययोजना

मध्यप्रदेशराज्य अध्यापक संघ की बैठक एक प्राइवेट स्कूल में आयोजित की गई। बैठक में प्रांतीय कार्यकारिणी के हीरानंद नरवरिया ने बताया कि अब संगठन को मजबूत करने के लिए विभिन्न आयामों में सृजनात्मक कार्य किए जाएंगे। अध्यापक संघ का स्वरूप व्यापक करने के लिए शीघ्र ही प्रदेशभर में सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। इसके साथ ही जिले, ब्लॉक और संकुल केंद्रों में भी अध्यापकों को जोड़ा जाएगा।

बैठक में श्री नरवरिया ने बताया कि प्रदेश स्तर पर सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। जिसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, संघ के प्रदेश अध्यक्ष एवं सुसनेर विधायक मुरलीधर पाटीदार शिरकत करेंगे। इस कार्यक्रम में शासन के समक्ष शिक्षा विभाग में संविलियन की मांग रखी जाएगी। वहीं वर्षों से कार्यरत विभिन्न जिलों में पदस्थ अध्यापकों के स्थानांतरण की नीति निर्धारण के लिए दबाव बनाया जाएगा। इसके साथ ही अध्यापकों की वेतन विसंगति सहित विभिन्न मांगों को रखा जाएगा। बैठक में वीरेंद्र तिवारी, सीताराम रायकवार, राजकुमार खत्री, सुरेंद्र कुमार, बनेसिंह वर्मा, राकेश अहिरवार, ममता मिठास, हेमलता शर्मा सहित बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद थे।

रायसेन। रविवारको अध्यापकों की बैठक में आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई।