पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए मंगाए आवेदन

राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए मंगाए आवेदन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए मंगाए आवेदन

रायसेन| राष्ट्रीयपुरस्कार योजना के अंतर्गत वर्ष 2013 के लिए शिल्पियों से कलाकृतियां आमंत्रित की गई है। शिल्पी अपनी कलाकृतियां मध्यप्रदेश हस्तशिल्प एवं हाथकरघा विकास निगम भोपाल कलस्टर्स में स्थित विकास केन्द्रों में 30 सितंबर 2014 तक जमा कर सकते हैं। शिल्पी अपनी कलाकृतियों का छाया चित्र के साथ फार्म भरकर जिला उद्योग केन्द्र एवं मध्यप्रदेश हस्तशिल्प एवं हाथकरघा विकास निगम के केन्द्र में जमा करा सकते हैं। शिल्पियों को उनकी उत्कृष्ट कलाकृतियों के लिए प्रतिवर्ष राष्ट्रीय पुरस्कार योजना से सम्मानित किया जाता है। सर्वोत्तम कलाकृतियों को बनाने वाले शिल्पियों को राष्ट्रपति द्वारा पुरस्कार प्रदान किया जाता है। इस पुरस्कार में एक लाख रुपए की धनराशि के साथ ताम्रपत्र एवं शाल दिया जाता है।