पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आरोग्य केंंद्र के सूचना पटल पर अब तक नहीं बदला कलेक्टर का नाम

आरोग्य केंंद्र के सूचना पटल पर अब तक नहीं बदला कलेक्टर का नाम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्वास्थ्यविभाग की लापरवाही का इससे अधिक बड़ा उदाहरण क्या हो सकता है कि आरोग्य केंद्र के सूचना पटल पर अभी रायसेन के पूर्व कलेक्टर एमएन मीणा का ही नाम लिखा है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उदयपुरा के तहत आने वाले ग्राम खापरखेड़ा में स्थित आरोग्य केंद्र के सूचना पटल पर आज भी कलेक्टर के रूप में एमएल मीणा का नाम ही अंकित है, जबकि करीब तीन वर्ष पूर्व ही कलेक्टर श्री मीणा का तबादला हो गया है। वर्तमान में जिले में जेके जैन कलेक्टर हैं। इसी तरह पटल पर सीईओ जिला पंचायत के रूप में संजय कुमार जिला स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. वीके चौबे का नाम लिखा हुआ है, जबकि दोनों ही अधिकारी उक्त पद पर नहीं हंै। वर्तमान में सीईओ के रूप में अनुराग चौधरी जिला स्वास्थ्य अधिकारी के पद पर डाॅ. शशि ठाकुर पदस्थ हैं। आरोग्य केंद्र के जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही के चलते ग्राम के स्कूली बच्चे ग्रामीण आज भी उक्त अधिकारियों को ही कलेक्टर, साईओ जिला पंचायत जिला स्वास्थ्य अधिकारी मानकर चल रहे हंै। ग्रामीणों ने अधिकारियों के सही नाम पटल पर अंकित कराए जाने की मांग अधिकारियों से की है।

देवरी। अधिकारियोंके नाम इस तरह त्रुटिपूर्ण लिखे हुए हैं।