चलने लगी शीत लहर
चलने लगी शीत लहर
रायसेन | मौसममें रहे परिवर्तन से लगातार तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। आने वाले दिनों में दिन और रात के तापमान में दो से तीन डिग्री की कमी आने की संभावना मौसम विभाग जता रहा है। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को दिन का अधिकतम तापमान 26 डिग्री और रात का तापमान 10 डिग्री रिकार्ड किया गया। आने वाले दिनों में तापमान दिन में गिरने की संभावना है।