लोक अदालत 13 को
लोक अदालत 13 को
रायसेन | जिलामुख्यालय एवं तहसीलों के न्यायालयों में 13 दिसंबर को नेशनल लोक अदालत आयोजित की जाएगी। इस लोक अदालत में संबंधित पक्षकारगण अपने सिविल राजीनामा योग्य आपराधिक मामले, भरण-पोषण, राजस्व, विद्युत मोटर व्हीकल एक्ट, चैक बाउंस संबंधी, ग्राम न्यायालय संबंधी, श्रम विभाग, उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम तथा सभी प्रकार के प्रीलिटिगेशन के मामलों का निराकरण पक्षकारों के आपसी सामंजस्य एवं समझौते के आधार पर किया जाएगा। इच्छुक पक्षकार आवेदन देकर विवाद का निराकरण करा सकते हैं। अधिक से अधिक मामलों का निराकरण कराने के लिए न्यायाधीशों और वकीलों द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं।