- Hindi News
- तिरुपति यात्रा के लिए कल रवाना होगी ट्रेन
तिरुपति यात्रा के लिए कल रवाना होगी ट्रेन
तिरुपति यात्रा के लिए कल रवाना होगी ट्रेन
रायसेन |मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के अंतर्गत तिरुपति की यात्रा 11 दिसंबर को आयोजित की जा रही है। इस यात्रा के लिए जिले के 148 तीर्थ यात्रियों का चयन किया गया है। तिरुपति की यात्रा के लिए ट्रेन 11 दिसंबर को हबीबगंज रेलवे स्टेशन भोपाल से रात 11 बजे रवाना होगी। सभी चयनित तीर्थ यात्रियों से 11 दिसंबर को रात्रि 10 बजे तक हबीबगंज रेलवे स्टेशन भोपाल पहुंचने की अपील की गई है। तिरुपति की यात्रा में तीर्थ यात्रियों के साथ शासकीय अनुरक्षक के रूप में एमपी श्रीवास्तव मुख्य लिपिक सामाजिक न्याय, अजब सिंह लोधी सहायक ग्रेड-3 शहरी विकास अभिकरण रायसेन तथा शिवनारायण मालवीय सहायक ग्रेड-3 जिला कार्यालय को भेजा जा रहा है।