42 नि:शक्तों के हुए आॅपरेशन
जिलाअस्पताल में अखिल भारतीय विकलांग चेतना परिषद और जिला प्रशासन के सहयोग से शल्य चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर में 137 विकलांगों का पंजीयन हुआ, जिसमें से 42 नि:शक्तजनों को ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया। इसके बाद दिल्ली से आए शल्य विशेषज्ञ डॉ.अरुण कुमार जैन चयनित मरीजों के आॅपरेशन किए।
शिविर में परिषद के राष्ट्रीय महासचिव सीताराम अग्रवाल ने जिले भर से आए विकलांग एवं उनके परिजनों को केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा विकलांगों के हितों में चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। जिले भर से आए विकलांगों का शिविर में एसडीएम उमराव सिंह मरावी ने स्वागत किया। शिविर के आयोजन को संपन्न कराए जाने में संयुक्त कलेक्टर गजेन्द्र सिंह नागेश,उप संचालक सामाजिक न्याय प्रमिला बाईकर,आयोजन समिति के सचिव उम्मेद सिंह, खिलान यादव,कमलेश बहादुर सिंह, संदीप दुबे ने सहयोग प्रदान किया। वहीं जिला अस्पताल में ऑपरेशन के लिए चयनित विकलांगों के लिए किसी भी प्रकार की असुविधा हो इसके लिए सीएमएचओ डॉ. शशि ठाकुर द्वारा अस्पताल में ऑपरेशन की समस्त व्यवस्थाओं को पूरा किया गया।
रायसेन। जिलाअस्पताल में नि:शक्तों के लिए लगाया गया शिविर।