पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्टाल लगाकर दी जाएगी योजनाओं की जानकारी

स्टाल लगाकर दी जाएगी योजनाओं की जानकारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
केंद्रसरकार एवं मध्यप्रदेश शासन की योजनाओं एवं गतिविधियों के प्रचार-प्रसार के लिए 15 से 17 दिसंबर तक सुबह 11 बजे से भारत निर्माण जन सूचना अभियान कार्यक्रम का आयोजन शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रायसेन में किया जाएगा।

भारत निर्माण जन सूचना कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए कलेक्टर जेके जैन द्वारा जिला पंचायत के सीईओ अनुराग चौधरी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। कार्यक्रम में समन्वयक सहयोग के लिए अधिकारियों की समिति भी गठित की गई है। इस समिति में सीएमएचओ डॉ. शशि ठाकुर, महिला एवं बाल विकास अधिकारी संजय प्रताप सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी एसपी त्रिपाठी तथा सहायक जनसंपर्क अधिकारी देवेंद्र ओगारे शामिल हैं। भारत निर्माण जन सूचना कार्यक्रम में सभी संबंधित विभाग विभागीय योजनाओं एवं गतिविधियों का प्रचार-प्रसार स्टॉल लगाकर करेंगे।

येहोंगे कार्यक्रम

भारतनिर्माण जन सूचना अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत 15 दिसंबर को सुबह 11 बजे शुभारंभ एवं पंच-सरपंच सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। 16 दिसंबर को सुबह 11 बजे से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं का सम्मेलन होगा। इसी प्रकार 17 दिसंबर को सुबह 11 बजे स्व-सहायता समूह सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।